छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: दुकान के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, महिला की मौत

jantaserishta.com
3 July 2021 8:48 AM IST
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: दुकान के ऊपर गिरा हाईटेंशन तार, महिला की मौत
x
परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है.

कवर्धा:- साधना नगर में हाईटेंशन तार गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला अपने किराना दुकान में बैठी थी. इसी दौरान बिजली तार दुकान में गिर गई. करंट की चपेट में आने से महिला की जान चली गई. वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला ईश्वरी चतुर्वेदी अपने किराने की दुकान में शाम को बैठी हुई थी. अचानक उनके दुकान के ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार गिर गई. जिससे पूरे दुकान में करंट फैल गई. इसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. दुकान में महिला अकेली थी. शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है और पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story