छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: धान के पैरावट में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत

Deepa Sahu
2 Dec 2021 5:41 PM GMT
दर्दनाक हादसा:  धान के पैरावट में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत
x
दर्दनाक मामला

जगदलपुरः जगदलपुर के भानपुरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां धान के पैरावट लगी आग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मुरकुची गांव की ये पूरी घटना है। धान के पैरावट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग भंयकर रुप ले लिया। पास में खेल रहे बच्चे इस आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक मासूम गंभीर रुप से झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story