छत्तीसगढ़

जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से ग्रामीण ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
2 March 2025 11:13 AM IST
जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से ग्रामीण ने तोड़ा दम
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: जंगली जानवरों का शिकार करने शिकारी विद्युत तार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी चपेट में आने से जानवरों की जान तो जा ही रही है लेकिन ग्रामीण भी अपनी जान गवां रहे हैं. ताजा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव से सामने आया है. यहां जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है.
ग्रामीण की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए खेत में बिजली का तार बिछाया था, जिससे करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story