छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी के खिलाफ परिवहनकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, घंटो बंद रहा रास्ता

Nil dhankar
10 Feb 2023 3:57 PM IST
थाना प्रभारी के खिलाफ परिवहनकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, घंटो बंद रहा रास्ता
x

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अंजरेल लौह अयस्क समिति ने अंतागढ़ मार्ग पर चक्का जाम कर रास्ता बंद कर दिया है। चक्का जाम करने के कारण आने - जाने वालों को भारी परेशानी हो रही है।

बताया जा रहा है कि समिति के सदस्य रावघाट अंजरेल से लौह अयस्क लादकर निकलने वाले वाहनों को रावघाट पुलिस ने जबरन रोक लिया। जिसके विरोध में समिति ने चक्का जाम किया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समणाइश दे रही है। वहीं प्रदर्शनकारी रावघाट थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आए दिन ट्रकों को रोकने से उन्हे भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story