छत्तीसगढ़

परिवहन विभाग ने हुलास राम यदु को जारी किया लर्निंग लाइसेंस

Nilmani Pal
23 April 2025 5:48 PM IST
परिवहन विभाग ने हुलास राम यदु को जारी किया लर्निंग लाइसेंस
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। सुशासन तिहार के प्रथम चरण में जनता से उनकी मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए और दूसरे चरण में उन पर कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं।

इसी कड़ी में ग्राम ओटगन निवासी हुलास राम यदु ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्हें विश्वास था कि सुशासन तिहार के अंतर्गत उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई होगी।

उनका आवेदन प्राप्त होते ही परिवहन विभाग द्वारा उनसे संपर्क किया गया। उन्हें विभागीय कार्यालय बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई एवं ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। लाइसेंस प्राप्त होने पर हुलास राम यदु ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, मैंने सुशासन तिहार के तहत ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जिसे विभाग ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी और प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूं।

Next Story