छत्तीसगढ़

परिवहन विभाग को 48 नए वाहन मिले, घायलों का समय पर होगा ईलाज

Nilmani Pal
17 Jun 2025 2:23 PM IST
परिवहन विभाग को 48 नए वाहन मिले, घायलों का समय पर होगा ईलाज
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवहन विभाग के लिए 48 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, "आज परिवहन विभाग के लिए सौभाग्य का विषय है कि आज परिवहन विभाग को 48 नई सरकारी गाड़ी मिली है। पहले किराए की गाड़ी से काम होता था। मैं परिवहन विभाग को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये RTO और फ्लाइंग टीम के पास जाएगा।"


सीएम ने कहा, इन वाहनों से विभागीय कार्यों की दक्षता बढ़ेगी और कार्यक्षमता में विस्तार हो सकेगा। ये वाहन न केवल सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। परिवहन विभाग को इन नव संसाधनों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

CMO का ट्वीट - परिवहन विभाग को 48 नए शासकीय वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। यह वाहन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायक होगी। मैं परिवहन विभाग को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूँ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


Next Story
null