छत्तीसगढ़
रायपुर में 7 थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी, जानें किसको-कहां भेजा
jantaserishta.com
9 Sept 2026 6:04 PM IST

x
देखें लिस्ट.
रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 7 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।
निरीक्षक अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार, निरीक्षक आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात और निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा पदस्थ किया गया है।
Tagsपुलिस कमिश्नरेट रायपुरपुलिस कमिश्नरेट रायपुर ट्रांसफर लिस्टरायपुर थाना प्रभारियों का तबादलाRaipur Police CommissionerateRaipur Police Commissionerate transfer listtransfer of Raipur police station in-charges
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





