
गौठानो में तय मापदंडों के अनुसार समय सीमा पर हो खाद का निर्माण- कलेक्टर झा ने गोठानो में गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीदे गए गोबर से सही अनुपात में वर्मी कंपोस्ट निर्माण की जाए। खरीदे गए गोबर के 40 प्रतिशत गोबर का वर्मी कंपोस्ट में अनिवार्य रूप से रूपांतरण किया जाए। साथ ही 60 दिन के भीतर वर्मी कंपोस्ट निर्माण रूपांतरण हो, यह सुनिश्चित करे। कलेक्टर झा ने बैठक में कहा कि गोठान में वर्मी टांका खाली नहीं रहना चाहिए। उन्होंने गौठान में वर्मी खाद निर्माण के लिए स्व सहायता समूह के सदस्यों की बैठक लेकर खाद निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवर्ती चराई के अंतर्गत कार्य प्रगति को लेकर निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित अधिकारी व गोधन न्याय योजना के कार्यों में संलग्न कर्मचारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जरूरी मापदंडों का पालन करते हुए समय सीमा भीतर खाद निर्माण, सैंपलिंग और आवश्यक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि गोबर खरीदी के लिए पंजीकृत विक्रेताओं को सक्रिय रखा जाए और समय- सीमा पर खाद निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि गौठानो के लिए गांव के ही प्रचलित चरवाहों को कार्य पर नियोजित किया जाए और उनका गोबर विक्रेता के रूप में पंजीयन कराया जाए। जिससे उनके लिए अतिरिक्त आय का साधन बने।
