छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर और SDM का ट्रांसफर

Nilmani Pal
11 Jun 2024 11:24 AM GMT
डिप्टी कलेक्टर और SDM का ट्रांसफर
x
छग

महासमुंद। डिप्टी कलेक्टर और SDM का ट्रांसफर किया गया है। प्रशासकीय दृष्टिकोण से २ासकीय कार्यां के सुचारू संपादन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक ने पूर्व में अधिकारियों के मध्य किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। SDM Transfer

Deputy Collector Transfer कलेक्टर मलिक ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा मनोज कुमार खाण्डे को डिप्टी कलेक्टर महासमुंद का दायित्व सौंपा है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा का नवीन प्रभार सौंपा गया है।

पद्म पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष-2025 हेतु “पद्म विभूषण”, “पद्म भूषण” तथा “पद्म श्री” पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाईन https://awards.gov.in के माध्यम से 15 सितम्बर 2024 तक एवं निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2024 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है।

Next Story