छत्तीसगढ़

एक ही जगह पर लंबे समय से तैनात 78 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

Nil dhankar
30 Nov 2022 8:26 AM IST
एक ही जगह पर लंबे समय से तैनात 78 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
x

बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में बड़ी मात्रा में पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि SP त्रिलोक बंसल ने बड़ी सर्जरी करते हुए सभी 78 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की वजह एक ही जगह पर लंबे समय से पदस्थ होना है।

मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर SP त्रिलोक बंसल ने निरीक्षक, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले के आदेश जारी किये हैं। इसके अलावा 16 प्रधान आरक्षक व 56 आरक्षकों के तबादले के आदेश भी जारी किये गये हैं। बताया गया है कि ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे, जिसकी वजह से ये फैसला लिया गया है।


Next Story