
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने कुल 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 6 निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक (ASI) शामिल हैं। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी प्रतापपुर से हटाकर थाना प्रभारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक दिनेश पुरेना का तबादला थाना प्रभारी ओड़गी से थाना प्रभारी प्रतापपुर किया गया है। निरीक्षक विकास देशमुख को थाना प्रभारी प्रेमनगर से थाना प्रभारी विश्रामपुर पदस्थ किया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर के पद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी ओड़गी बनाया गया है। निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर से रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र सूरजपुर में पदस्थ निरीक्षक प्रह्लाद कुमार यादव को थाना प्रभारी सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में दो सहायक उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र जायसवाल को चौकी प्रभारी बसदेई के पद से स्थानांतरित कर थाना प्रतापपुर भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक रघुवंश सिंह को प्रभारी जिविशा के पद से हटाकर चौकी प्रभारी बसदेई की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थानों और चौकियों में प्रभार बदला गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों के सामने अपने नए पदस्थापना स्थल पर कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों को संभालने की चुनौती होगी। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित थाना और चौकी स्तर पर नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
Next Story





