छत्तीसगढ़

डाक विभाग में ट्रांसफर

jantaserishta.com
31 Oct 2025 8:34 AM IST
डाक विभाग में ट्रांसफर
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में स्थानीय व्यवस्था के तहत ग्रुप बी अफसरों समेत कुछ अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेशानुसार आरपी वर्मा मैनेजर सार्टिंग हब (डाक छंटनी केंद्र) को उप अधीक्षक रायपुर डाक संभाग, पूजा तिवारी प्रभारी सीबीएस से वरिष्ठ पोस्ट मास्टर रायपुर प्रधान डाकघर जयस्तंभ चौक पदस्थ की गईं हैं।ये दोनों ही पद रिक्त थे।
इसी तरह से डाक निरीक्षक कैडर के दो अधिकारियों को अस्थाई रूप से पदोन्नत कर न‌ई पोस्टिंग दी गई है। इनमें विनय कुमार प्रसाद परिमंडल कार्यालय से एसपीओ बिलासपुर, रवि लाल कछेर एएसपी विजिलेंस रायपुर से सहायक निदेशक -4 परिमंडल कार्यालय भेजा गया है। कल ही सीपीएमजी के तबादले के बाद आज हुए इन पदोन्नति और तबादलों से विभागीय अमले में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story