छत्तीसगढ़

पदोन्नति के बाद ट्रांसफर, प्रधान पाठक को दी गई विदाई

Nil dhankar
1 Sept 2023 8:50 AM IST
पदोन्नति के बाद ट्रांसफर, प्रधान पाठक को दी गई विदाई
x
छग

जांजगीर। शासकीय मिडिल स्कूल मेहन्दा के उच्च वर्ग शिक्षक दिनेश कुमार चौबे की पदोन्नति प्रधान पाठक के पद पर हुई है। उन्हें शासकीय मिडिल स्कूल जर्वे में पदस्थापना दी है। उनकी पदोन्नति होने पर पूर्व संस्था शासकीय मिडिल स्कूल मेंहदा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

मेहन्दा के प्रधान पाठक सन्तोष कुमार श्रीवास ने कहा चौबे लम्बे समय तक यहां रहे वे एक कर्तव्य निष्ठ, ऊर्जावान शिक्षक के रूप में अपना पहचान बनाए थे। संचालन जितेंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र तम्बोली, उर्वशी राठौर, छोटेलाल यादव एवं स्व सहायता समहू के सदस्य, शाला के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


Next Story