छत्तीसगढ़

रायपुर में नवोदय– नई सुबह की ओर, पहल के तहत प्रशिक्षण सत्र शुरू

Shantanu Roy
16 Jun 2026 8:55 PM IST
रायपुर में नवोदय– नई सुबह की ओर, पहल के तहत प्रशिक्षण सत्र शुरू
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में “नवोदय – नई सुबह की ओर” पहल के अंतर्गत CSJ (Counsel to Secure Justice) वॉलिंटियर्स और परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर्स का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित सी-4 मीटिंग हॉल में हुआ, जिसमें यूनिसेफ और CSJ के अधिकारी भी शामिल रहे। साथ ही परिवार परामर्श केन्द्र की समीक्षा बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त रुचि वर्मा, CSJ की सीनियर डायरेक्टर उर्वशी तिलक, प्रोग्राम मैनेजर रमेश कासा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पांच थाना क्षेत्रों- गंज, तेलीबांधा, डी.डी. नगर, टिकरापारा और खमतराई के थाना प्रभारी भी शामिल हुए।


कार्यक्रम में बताया गया कि “नवोदय – नई सुबह की ओर” पहल का उद्देश्य विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके तहत पुलिस, CSJ और यूनिसेफ मिलकर बच्चों को अपराध और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने तथा उनके पुनर्वास पर काम कर रहे हैं। CSJ वॉलिंटियर्स ने जानकारी दी कि पिछले एक महीने से स्लम और बस्तियों में खेल, संवाद और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन गतिविधियों से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में काउंसलिंग विशेषज्ञ हिमानी वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलर्स को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पारिवारिक विवादों के समाधान, संवेदनशील मामलों के प्रबंधन और प्रभावी संवाद तकनीकों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। अंत में सभी अधिकारियों ने बाल संरक्षण, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्संयोजन के लिए संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
Tagsरायपुर पुलिसनवोदय नई सुबह की ओरCSJ वॉलिंटियर्सयूनिसेफपरिवार परामर्श केंद्रप्रशिक्षण सत्रबाल पुनर्वासRaipur PoliceNavodaya Towards a New SubahCSJ VolunteersUNICEFFamily Counselling CentreTraining SessionsChild Rehabilitationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story