छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Shantanu Roy
26 Jun 2026 10:47 PM IST
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण
x
छग
Balod. बालोद। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत 18 से 19 जून 2026 तक जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बालोद में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों का ’पंचायत विकास योजना सह पंचायत उन्नति सूचकांक’ विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला पंचायत के सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित हुए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को 16वंे वित्त आयोग की नवीन गाइडलाइन के अनुसार पंचायत विकास योजना, पंचायत विकास सूचकांक सहित शासन की महत्वाकांक्षी योजना ठोस अपशिष्ट नियम 2026, वीबी जी राम जी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उक्त प्रशिक्षण का संचालन उपसंचालक पंचायत काव्या जैन की उपस्थिति में किया गया।
Next Story