छत्तीसगढ़

हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण

Shantanu Roy
6 April 2026 11:18 PM IST
हायर सेकेण्डरी हिन्दी पुनः परीक्षा हेतु केंद्राध्यक्षों को दिया गया प्रशिक्षण
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2026 के हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मण्डल के निर्देशानुसार मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी केंद्राध्यक्षों एवं सहायक केंद्राध्यक्षों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर के हॉल में आयोजित बैठक में सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्ष सहित परिवहन कार्य में नियुक्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मण्डल से प्राप्त पीपीटी के माध्यम से परीक्षा संचालन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा द्वारा दिए गए। प्रशिक्षण सत्र में रविशंकर पाण्डेय, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सेदम एवं एल.पी. गुप्ता, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुरवार्ड द्वारा परीक्षा संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा का संचालन पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की विसंगति न हो। बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षा पश्चात् मूल्यांकन कार्य 13 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जिसे 2 दिवस के भीतर पूर्ण किया जाना है। इसके लिए सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि हिन्दी विषय के शिक्षकों को तत्काल मूल्यांकन केंद्र हेतु कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।
Tagsर्गधोखाधड़ीरकम दोगुनालोन दिलाने का झांसामहिला आरोपीलक्ष्मी टाण्डीरायपुर नाकापद्मनाभपुरथाना पद्मनाभपुर209/2026210/2026धारा 318(4) BNSबैंक लेनदेनऑनलाइन ट्रांजेक्शनजप्त दस्तावेजपुलिस गिरफ्तारीन्यायालयवैधानिक कार्यवाहीसक्रिय पुलिस टीमठगीपीड़ितआर्थिक अपराधजांचाधीनत्वरित कार्रवाईपूर्व आपराधिक प्रकरणन्याय सुनिश्चितवित्तीय सुरक्षापुलिस चेतावनीनागरिक सतर्कतान्यायपालिकाRGfrauddoubling the amountlure of getting a loanfemale accusedLaxmi TandiRaipur NakaPadmanabhpurPolice Station PadmanabhpurSection 318(4) BNSbank transactiononline transactionseized documentspolice arrestcourtlegal actionactive police teamvictimeconomic crimeunder investigationquick actionprevious criminal casejustice ensuredfinancial securitypolice alertcitizen vigilancejudiciaryछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story