छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण

Shantanu Roy
26 Aug 2026 11:25 PM IST
स्वास्थ्य सेवाओं को स्मार्ट बनाने AI और ChatGPT का प्रशिक्षण
x
छग
Dhamtari. धमतरी। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ChatGPT के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिला पंचायत धमतरी के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों के बेहतर विश्लेषण से लेकर रिपोर्ट तैयार करने और विभागीय कामकाज को अधिक सरल एवं व्यवस्थित बनाने में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाना रहा। प्रशिक्षण में
मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा आईएएस ने अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से समझने तथा सीखी गई तकनीकों का नियमित शासकीय कार्यों में उपयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि AI जैसी आधुनिक तकनीक का सही इस्तेमाल कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने में मददगार हो सकता है।


प्रशिक्षण में खंड चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक डेटा मैनेजर, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी तथा प्रत्येक विकासखंड से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण, रिपोर्ट तैयार करना, सूचनाओं को व्यवस्थित करना और विभागीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में AI की उपयोगिता को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ChatGPT सहित विभिन्न AI टूल्स के
जिम्मेदारीपूर्वक
और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि इन तकनीकों का उपयोग विभागीय कार्यों में समय की बचत, बेहतर डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग को अधिक सुगम बनाने के लिए किया जा सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रशिक्षण में अधिकारियों-कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को नियमित विभागीय कार्यों में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन, निगरानी और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
Next Story