छत्तीसगढ़
डिजिटल स्व-गणना, मकान सूचीकरण व जनसंख्या गणना पर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Shantanu Roy
23 Feb 2026 11:34 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी बी.एस. उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य मकान सूचीकरण, मकान गणना एवं आगामी जनसंख्या गणना के कार्यों को सुव्यवस्थित, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने हेतु अधिकारियों एवं कार्मिकों को तकनीकी एवं व्यावहारिक रूप से सक्षम एवं जागरूक करना है। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर उईके ने कहा कि जनगणना देश के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है। इससे मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर सरकार योजनाएं बनाती है और विकास कार्यों की दिशा तय होती है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए, ताकि सही और विश्वसनिय आंकड़े मिल सकें।कलेक्टर उइके ने डिजिटल जनगणना के तहत शुरू की जा रही स्व-गणना प्रक्रिया को एक नई पहल बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को भी सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों के उपयोग से जनगणना का काम आसान, तेज और कम त्रुटियों वाला होगा। साथ ही सभी कार्मिकों को तय समय-सीमा में चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर रश्मिता श्वेन और प्रशिक्षण अधिकारी शुभम कुशवाहा ने प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने पावरपॉइंट प्रस्तुति के जरिए मकान सूचीकरण की प्रक्रिया, मकानों के प्रकार, डिजिटल फॉर्म भरने की विधि, फील्ड में डेटा एकत्र करने का तरीका और जनगणना के लिए तैयार पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में समझाया। प्रशिक्षकों ने फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को यह भी बताया गया कि डाटा की जांच कैसे की जाए और लोगों को डिजिटल स्व-गणना के लिए किस तरह सही मार्गदर्शन दिया जाए। इसके अलावा उनके आशंकित प्रश्नों पर कार्य प्रणाली को लेकर उचित देकर उनके प्रश्नों को हल किया। ताकि कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की विसंगतियों से बचा जा सकें। कार्यक्रम में कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, प्रशिक्षक ट्रेनर रश्मिता श्वेन, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी शुभम कुशवाहा, जिला नोडल जनगणना कार्य निदेशालय प्रिंस प्रशांत राव, अपर कलेक्टर एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ऋषा ठाकुर, उप संचालक एवं अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी ओम प्रकाश देशमुख, समस्त अनुविभागीय अधिकारी या अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जनगणना से जुड़े अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





