प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की गृहमंत्री से मुलाकात

रायपुर: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री साहू ने कहा कि पुलिस की सेवा आम नागरिकों से जुड़ा बहुत ही महत्वपूर्ण सेवा है। अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक कर आमजनमानस में एक अलग पहचान स्थापित की जा सकती है। उन्होंने सभी परिवीक्षाधीन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे उनके गृह राज्य, शैक्षणिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने आईपीएस अधिकारियों से कहा कि आमजनता की समस्याओं का समाधान करने के साथ बेहतर पुलिसिंग से भी शासन के प्रति सकारात्मक माहौल निर्मित होता है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेे मार्गदर्शन का उपयोग करने और फील्ड में जाकर बेहतर सेवा उपलब्ध कराने की बात कही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





