छत्तीसगढ़
प्रशिक्षु IPS मानसी नानाभाउ साकोरे ने रायपुर में संभाला पदभार, SSP ने किया स्वागत
Shantanu Roy
29 Dec 2025 7:53 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सोमवार 29 दिसंबर 2025 को प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) अधिकारी मानसी नानाभाउ साकोरे ने व्यवहारिक प्रशिक्षण के तहत जिला रायपुर में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मानसी नानाभाउ साकोरे को अपने प्रशिक्षण काल के दौरान रायपुर जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशासन और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इस दौरान वे थानों, पुलिस कार्यालयों और फील्ड ड्यूटी के माध्यम से पुलिसिंग की बारीकियों को समझेंगी।
एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने प्रशिक्षु आईपीएस को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर जिला विविधतापूर्ण और चुनौतीपूर्ण पुलिसिंग अनुभव प्रदान करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान मानसी साकोरे ईमानदारी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी। पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रशिक्षण से पुलिस व्यवस्था को नई सोच और ऊर्जा मिलती है। मानसी नानाभाउ साकोरे के आगमन से रायपुर पुलिस बल में भी सकारात्मक उत्साह का माहौल है। रायपुर पुलिस प्रशासन ने विश्वास जताया है कि अपने प्रशिक्षण काल में मानसी साकोरे पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं को गहराई से समझेंगी और भविष्य में एक सक्षम, संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी।
Tagsरायपुरप्रशिक्षु आईपीएसमानसी नानाभाउ साकोरेभा.पु.से.व्यवहारिक प्रशिक्षणरायपुर पुलिसएसएसपी लाल उम्मेद सिंहRaipurTrainee IPSManasi Nanabhau SakoreIPSPractical TrainingRaipur PoliceSSP Lal Ummed Singhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





