छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव अमिताभ जैन से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात

jantaserishta.com
26 Jun 2021 8:55 PM IST
मुख्य सचिव अमिताभ जैन से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात
x

मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में उनके कक्ष में भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2020 के छत्तीसगढ़ केडर के प्र्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियो से परिचय प्राप्त किया और प्रशिक्षण की जानकारी ली। प्रशिक्षु अधिकारियों ने छत्तीसगढ शासन की गोधन न्याय योजना और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना को सराहा और अन्यों के लिए अनुकरणीय बताया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियो को भारतीय प्रशासनिक सेवा के दौरान मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपने कार्य अनुभव को साझा किया। उन्होंने अधिकारियों को लगन व समर्पण से शासन के कार्य करने की सीख दी। मुख्य सचिव से प्रशिक्षु आईएएस कुमार बिश्वरंजन, अभिषेक कुमार, श्वेता सुमन, प्रतीक जैन, रोमा श्रीवास्तव, सुरूचि एवं हेमंत नंदनवर ने मुलाकात की।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story