छत्तीसगढ़

ट्रेन यात्री का अपहरण, भाई संग हरिद्वार जा रहा था पीड़ित

Nil dhankar
21 Sept 2024 9:11 AM IST
ट्रेन यात्री का अपहरण, भाई संग हरिद्वार जा रहा था पीड़ित
x
छग

बिलासपुर bilaspur news. छत्तीसगढ़ में ट्रेन से युवक का अपहरण होने का मामला सामने आया है. कुछ गुंडों ने गुलशन केंवट का अपहरण कर लिया है. युवक के बड़े भाई जय श्री केंवट ने वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है. Kidnapping

युवक गुलशन के बड़े भाई ने बताया कि दोनों भाई बिलासपुर से हरिद्वार जा रहे थे. इस दौरान उसके सामने से छोटे भाई को मेरठ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर गुंडे अपने साथ ले गए. घटना के 4 दिन बाद भी रेलवे पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

वीरेंद्र दुबे ने ट्वीट कर कहा है कि ट्रेन से युवक का अपहरण करने की शिकायत रेलवे पुलिस से की गई है. शिकायत किए 4 दिन हो गए, ना लड़का अभी तक मिला ना कोई कार्रवाई हुई, ना FIR हुआ.


Next Story