छत्तीसगढ़
पैर फिसलने से ट्रेन यात्री की मौत, स्टेशन में उतरा था पानी पीने
Nil dhankar
17 Jun 2023 1:41 PM IST

x
छग
जांजगीर-चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. जिसकी मौके पर मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि, बीती रात एक युवक जो वलसाड पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. इसी दौरान जब ट्रेन चांपा स्टेशन में रुकी तो युवक पानी पीने नीचे उतरा. जब युवक पानी पीकर ट्रेन में चढ़ रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के बीच जा फंसा.
वहीं ट्रेन और ट्रैक में जैसे ही युवक का पैर फंसा ट्रेन चल पड़ी. ऐसे में युवक को ट्रेन 50 मीटर तक घसीटते ले गई. वहीं घटना की जानकारी जैसे ही रेलवे पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव निकाला. हालांकि, युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Tagsजांजगीर-चांपा लेटेस्ट न्यूज़जांजगीर-चांपाचांपा रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसाजांजगीर-चांपा न्यूज़जांजगीर-चांपा बिग न्यूज़जांजगीर-चांपा आज की खबरजांजगीर-चांपा बिग न्यूज़janjgir-champa latest newsjanjgir-champapainful accident in champa railway stationjanjgir-champa newsjanjgir-champa big newsjanjgir-champa today's news
Next Story





