छत्तीसगढ़

ट्रेलर पलटा, आवागमन ठप होने से लोग परेशान

Nilmani Pal
7 Sept 2024 10:06 AM IST
ट्रेलर पलटा, आवागमन ठप होने से लोग परेशान
x
छग

बलरामपुर Balrampur News। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग पर आज सुबह से आवागमन ठप है. सुबह करीबन 6 बजे मध्य प्रदेश से आ रहा एक ट्रेलर बलंगी पुलिस चौकी के समीप सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ब हो गया है. chhattisgarh news

chhattisgarh बताया जा रहा है कि ट्रेलर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ एक क्रेन लेकर आ रहा था, जो सुबह पुलिस चौकी के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया. इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है.

पुलिस प्रशासन इस प्रयास में है कि ट्रेलर जब तक नहीं हटाया जा सकता, तब तक अस्थाई रूप से रास्ता बनाकर किसी तरह से वाहनों का आना-जाना शुरू किया जाए.


Next Story