छत्तीसगढ़

ट्रेलर के ड्राइवर ने बरती लापरवाही, गंवानी पड़ी जान

Nil dhankar
18 Sept 2023 5:22 PM IST
ट्रेलर के ड्राइवर ने बरती लापरवाही, गंवानी पड़ी जान
x
छग में बड़ा हादसा

कोरबा। जिले के कटघोरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि, कटघोरा कसनिया नर्सरी मोड़ के पास तेज़ रफ़्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रेलर चालक की दबकर मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक की पहचान विनोद यादव उमरिया उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है. पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया मोड़ की है.


Next Story