छत्तीसगढ़

ट्रेलर ड्राइवर की मौत, खलासी घायल

Nil dhankar
6 Jan 2025 9:29 AM IST
ट्रेलर ड्राइवर की मौत, खलासी घायल
x
छग

रायगढ़। बाइक से घर लौट रहे दो युवक अनियंत्रित होकर खेत में गिर गए। हादसे में दोनों युवक को गंभीर चोट लगी थी। रविवार की सुबह इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरे के हाथ में गंभीर चोट लगी है। उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार विजय गोड़(21) सक्ती जिले के ग्राम मसनियां खुर्द के रहने वाला था। वह रायगढ़ में ट्रेलर ड्राइवर था। वहीं, गांव के एक अन्य युवक शिवा गोड़ उसी ट्रेलर का खलासी था। दोनों बाइक से रायगढ़ आते थे। फिर काम कर वापस चले जाते थे। .

31 दिसंबर को शाम 7 बजे विजय की सोल्ड बाइक से सक्ती अपने घर जा रहे थे। तभी खरसिया के देवगांव सुपी के पास अनियंत्रित होकर खेत में गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना 112 को दी और घायलों को इलाज के लिए खरसिया हॉस्पिटल भेजा। विजय को गंभीर स्थिति में रायगढ़ के निजी हॉस्पिटल भेजा गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद जूटमिल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में जुटी है।

Next Story