छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
19 May 2025 11:45 PM IST
भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। रतनपुर-भरारी पावर ग्रिड के पास एक ट्रेलर चालक ने कथित तौर पर लापरवाही पूर्वक बिना ब्रेक लाइट जलाए अचानक गाड़ी रोक दिया, जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक उसमें जा टकराया। हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। घटना में मृतक चालक की पहचान सचिदानंद प्रताप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला था। वह रायपुर से पश्चिम बंगाल की ओर मुर्गी फार्म का सामान लेकर निकला था।

घटना 19 मई सुबह 10 बजे की है, जब उसका कंटेनर ट्रक (UP 32 EN 4719) भरारी पावर ग्रिड के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर (क्रमांक CG 04 JC 1221) का चालक अचानक बिना कोई संकेत दिए ट्रक को रोक दिया, जिससे कंटेनर पीछे से आकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है।
Next Story