
x
छत्तीसगढ़
बिलासपुर। मस्तूरी के गतौरा निवासी दीपचंद तंबोली अपनी पत्नी उषा तंबोली (44) के साथ कोरबा से बाइक पर लौट रहे थे। अभी वे सीपत के नवाडीह चौक के पास पहुंचे थे कि बाइक उछलने से उषा नीचे जा गिरीं। तभी बलौदा की ओर से आ रहे ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दीपचंद भी बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
चक्का जाम कर रहे ग्रामीण जर्जर व निर्माणाधीन सड़क के व्यवस्थित होने तक इस मार्ग में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि NTPC व कोल वाशरी के चलते इस मार्ग में सुबह से लेकर रात तक भारी वाहनों की आवाजाही होती है। वाहनों के रफ्तार में कोई नियंत्रण नहीं रहता। इसके चलते इस मार्ग में लगातार हादसे हो रहे हैं।
Next Story





