छत्तीसगढ़

ट्रेलर ने कुचला, बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
8 Jan 2022 9:49 AM GMT
ट्रेलर ने कुचला, बुजुर्ग महिला की हुई दर्दनाक मौत
x
हादसा

कोरबा। कोरबा जिले में एक ट्रेलर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला पैदल ही रास्ते में जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिर कर घायल हो गई थी। कुछ ही मिनटों में उसकी जाने चली गई। हादसा उरगा थाना में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी भाई टंडन कोरबा चांपा मार्ग से पैदल ही सुबह जा रही थी। इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कोथरी के पास पीछे से आ रही ट्रेलर ने गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे वह वहीं गिर गई। बताया गया कि महिला के सिर और शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके कारण उसकी जान गई। महिला को टक्कर मारकर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही महिला का शव देख हंगामा करने लगा। इसके बाद उन्होंने कोरबा-चांपा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक ये रास्ता बंद रहा। आने-जाने वाले लोग परेशान होते रहे। गुस्साए लोग मुाआवजे की मांग कर रह थे।


Next Story