छत्तीसगढ़
टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Shantanu Roy
25 Jan 2026 6:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ग्राम कुरा निवासी एक परिवार पर गुरुवार की रात उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब महासमुंद-रायपुर मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे लखौली टोल प्लाजा के पास “अपना ढाबा” के नजदीक हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुरा निवासी सतीश कुमार देवांगन अपने चाचा तरूण कुमार देवांगन के साथ कार क्रमांक CG10FA3105 से महासमुंद में अपनी बुआ के घर गए हुए थे। देर रात दोनों महासमुंद से रायपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लखौली टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक CG07BH7260 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सतीश कुमार देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तरूण कुमार देवांगन को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल तरूण को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल आरंग पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। मृतक सतीश कुमार देवांगन के छोटे भाई ने बताया कि वह ग्राम कुरा में कपड़ा दुकान चलाता है। अस्पताल पहुंचकर जब उसने घायल तरूण देवांगन से बात की तो उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मारी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसी लापरवाही के चलते सतीश कुमार देवांगन की जान चली गई। घटना की जानकारी मृतक के पिता चंदन देवांगन और चाचा मंगतू राम देवांगन को दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Tagsरायपुरग्राम कुरासड़क हादसालखौली टोल प्लाजामहासमुंद-रायपुर मार्गट्रक की टक्करसतीश कुमार देवांगन मौततरूण कुमार देवांगन घायलतेज रफ्तारलापरवाहीपुलिस जांचRaipurVillage KuraRoad accidentLakhauli Toll PlazaMahasamund-Raipur RoadTruck collisionSatish Kumar Dewangan diedTarun Kumar Dewangan injuredover speedingnegligencePolice investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





