छत्तीसगढ़

सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत

Shantanu Roy
7 July 2026 12:31 AM IST
सतरेंगा में दर्दनाक हादसा, पिकनिक पर गए SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत
x
छग
Korba. कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में रविवार को पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना के लगभग 24 घंटे बाद सोमवार सुबह रेस्क्यू टीम ने युवक का शव नदी से बरामद किया। जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी लोग नदी किनारे घूमने और समय बिताने के बाद नदी में बने एक टापू की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वापसी के समय सुभांशु का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए।
बताया गया कि पानी का बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे तेजी से डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी तत्काल मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक पानी में लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हालांकि अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण रविवार रात को सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह लगभग 11:30 बजे सुभांशु ध्रुव का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई है। फिलहाल शव को एसईसीएल अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है, जिसे मंगलवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।
परिजनों के अनुसार, सुभांशु ध्रुव चार साल पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत एसईसीएल में नौकरी पर लगे थे। वह पिछले ढाई वर्षों से एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के सेंट्रल वर्कशॉप में कार्यरत थे। परिवार पहले ही एक बड़ी क्षति से उबर रहा था, और अब इस हादसे ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। घटना के बाद सतरेंगा में मौजूद अन्य पर्यटकों में भी दहशत का माहौल देखा गया। कई लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेतों को और मजबूत करने की जरूरत है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी, झरनों और जलाशयों के गहरे हिस्सों में जाने से बचें। मामूली लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
Tagsकोरबा सतरेंगा हादसाSECL कर्मी डूबने से मौतसुभांशु ध्रुवनदी में डूबा युवकसतरेंगा पिकनिक हादसाछत्तीसगढ़ न्यूजरेस्क्यू ऑपरेशन कोरबानगर सेना टीमलेमरू थानापर्यटक सुरक्षा चेतावनीKorba Satrenga accidentSECL employee dies due to drowningSubhash Dhruvyouth drowned in riverSatrenga picnic accidentChhattisgarh newsrescue operation Korbacity army teamLemru police stationtourist safety warningछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story