
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ की दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ में रहते थे. दोनों की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी. बताया जा रहा है कि मिलाप ने किसी बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पत्नी ने भी मौत को गले लगाया.
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गांव पहुंची, जहां घर के अंदर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले. पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है.
यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद या अनबन थी या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना की पूरी गुत्थी सुलझाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





