छत्तीसगढ़

NH-43 पर दर्दनाक हादसा, तीन लोगों को 200 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, तीनों की मौत

jantaserishta.com
24 Nov 2026 5:45 PM IST
NH-43 पर दर्दनाक हादसा, तीन लोगों को 200 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक, तीनों की मौत
x
छत्तीसगढ़.
मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में भाई-बहन भवन सिंह (27) और प्रमिला (20) के साथ उसकी सहेली भूमिका (18) की मौत हो गई। ट्रक तीनों को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया।
हादसा मंगलवार दोपहर इमली गोलाई के पास हुआ। भवन सिंह और भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमिला ने अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मामला मनेन्द्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नगोई के भवन सिंह (27), अपनी बहन प्रमिला (20) और उसकी सहेली ग्राम बरबसपुर की भूमिका (18) को मंगलवार को बाइक से मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। इलाज के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के इमली गोलाई के पास उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में भवन सिंह और भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल 220 बिस्तर वाले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था, इसी दौरान उसकी भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भवन सिंह और प्रमिला दोनों भाई-बहन थे। भवन सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। वहीं, भूमिका और प्रमिला सहेलियां थीं और दोनों नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं। भूमिका अपनी सहेली प्रमिला के घर ग्राम नगोई में आयोजित अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस हादसे में अब तक तीनों बाइक सवारों की जान जा चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story