छत्तीसगढ़
सरगुजा में दर्दनाक हादसा, एक ही रात में दो भाइयों की मौत
Shantanu Roy
28 Oct 2025 9:07 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। जिले में सोमवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक ही परिवार की खुशियां छीन लीं। पहले हादसे में ट्रक से टकराकर बड़े भाई की मौत हो गई, वहीं सूचना मिलने पर उसे देखने जा रहे छोटे भाई की भी अज्ञात कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है। यह दर्दनाक हादसा गांधीनगर और लखनपुर थाना क्षेत्र के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम केवरी निवासी योगेंद्र पैकरा (33 वर्ष) सूरजपुर जिले के लटोरी में एक दुकान चलाता था। बीती रात दुकान बंद करने के बाद वह लखनपुर स्थित अपने घर लौट रहा था। रास्ते में जब वह अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाईवे में चठिरमा के पास पहुंचा, तभी सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक (क्रमांक CG 15 EA 5583) से उसकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है।
छोटे भाई की मौत देखने जाते समय हुई दूसरी दुर्घटना
पुलिस ने योगेंद्र के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही उसका छोटा भाई कुशन सिंह पैकरा (29 वर्ष) अपने भाई को देखने के लिए बाइक से लखनपुर से अंबिकापुर की ओर रवाना हुआ। रात करीब 9:30 बजे जब वह नेशनल हाईवे-130 में पहुंचा, तो अज्ञात कार चालक ने उसे तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि कुशन सड़क पर कई मीटर तक घिसटता चला गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुशन को पहले लखनपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़
एक ही रात में दोनों बेटों की मौत की खबर से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। मृतक भाइयों के पिता अमरेश सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार में अब केवल मां और कुछ छोटे सदस्य ही बचे हैं। दोनों भाई घर के कमाऊ सदस्य थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। मंगलवार को दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। जब शव गांव केवरी पहुंचे, तो पूरे इलाके में मातम पसर गया। गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं, और हर जुबान पर एक ही बात थी। “किस्मत ने बहुत बड़ा खेल खेल दिया।”
पुलिस जांच में जुटी
गांधीनगर और लखनपुर पुलिस दोनों हादसों की अलग-अलग जांच कर रही है। पहले हादसे में ट्रक चालक फरार है, वहीं दूसरे हादसे में कुशन सिंह को टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और संभावित रूट पर नाकेबंदी करने की बात कही है। लखनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि “दोनों हादसे दुखद हैं। ट्रक और कार चालकों की पहचान के लिए जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
शोक में डूबा गांव
दो भाइयों की एक साथ मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क मार्गों पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो और हादसे के शिकार परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। एक ही परिवार से दो अर्थियों का उठना पूरे इलाके के लिए हृदयविदारक दृश्य था। लोगों का कहना था कि अगर सड़क पर खड़े वाहनों पर समय रहते कार्रवाई होती तो यह हादसा शायद टल सकता था।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





