छत्तीसगढ़

स्टील रोलिंग मिल में दर्दनाक हादसा, महिला मजदूर का हाथ मशीन में फंसने से उंगलियां कटी

Shantanu Roy
21 March 2025 8:33 PM IST
स्टील रोलिंग मिल में दर्दनाक हादसा, महिला मजदूर का हाथ मशीन में फंसने से उंगलियां कटी
x
छग
Raipur. रायपुर। शहर के रावांभाठा इलाके में स्थित श्रीराम रोलिंग मील में एक महिला मजदूर के साथ गंभीर दुर्घटना हुई। 25 फरवरी 2025 को स्टेडिंग मशीन में काम करने के दौरान महिला का बायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे उसकी तीन उंगलियां और अंगूठा कट गए। पीड़िता, जो रावांभाठा दुर्गा चौक की निवासी है, नवंबर 2024 से श्रीराम रोलिंग मील में मजदूरी कर रही थी और प्रति घंटे 50 रुपये की दर से काम कर रही थी। घटना दोपहर 2:30 बजे की है जब वह लोहे के एंगल को सीधा करने के लिए मशीन में डाल रही थी, तभी अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया।


मौके पर मौजूद मशीन ऑपरेटर नरसिंग शर्मा और मजदूर लक्ष्मी ने उसे खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो चुका था। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एनकेडी अस्पताल, बीरगांव ले जाया गया, जहां वह 25 फरवरी से 1 मार्च और 8 मार्च से 9 मार्च तक भर्ती रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि श्रीराम रोलिंग मील प्रबंधन ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए मजदूरों से काम करवाया, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद वह सामान्य रूप से काम करने में असमर्थ हो गई है। घटना के बाद, 20 मार्च 2025 को पीड़िता अपने पति के साथ खमतराई थाने पहुंची और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsऔद्योगिक दुर्घटनामहिला मजदूरस्टील रोलिंग मिलमशीन हादसासुरक्षा लापरवाहीमजदूर अधिकारपुलिस जांचअस्पताल उपचारश्रमिक सुरक्षारायपुर हादसाIndustrial accidentfemale workersteel rolling millmachine accidentsafety negligencelabor rightspolice investigationhospital treatmentlabor safetyRaipur accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story