छत्तीसगढ़
महासमुंद में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद कार और बाइक पुल से नदी में गिरी
jantaserishta.com
30 Aug 2026 5:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
पिथौरा: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक युवक लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह हादसा सांकरा थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। रविवार को वो जोक नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान कार बाइक से जा भिड़ी और फिर बाइक के साथ कार भी नदी में गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से कार सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन एक की मौत हो गई। वही बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





