छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, मौके पर 3 की मौत, 1 घायल

Admin2
13 Jan 2021 9:34 AM IST
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी ट्रक को मारी टक्कर, मौके पर 3 की मौत, 1 घायल
x

Demo Pic 

मौत का मातम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांकेर। नेशनल हाईवे-30 में दर्दनाक हादसा हुआ है। तड़के 4 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा चारामा के जैसा कर्रा गांव के पास हुआ है। हाईवे पर हुई हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रास्ते में ही तीन की मौत हो गई। जबकि एक का उपचार चल रहा है।
अभी तक मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। इधर नेशनल हाईवे में हादसे के बाद गाड़ियों का जाम लग गया। जिसे पुलिस ने सड़क किनारे कर यातायात को दूरस्त किया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Next Story