छत्तीसगढ़
दर्दनाक हादसा: युवक ने मालगाड़ी से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
23 Jun 2025 9:29 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के उरगा-सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश्वर कुमार पटेल (22) के रूप में हुई है, जो करमंदी गांव का निवासी था और निजी प्लांट में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत था। सुबह 8 बजे राजेश्वर अपनी मोटरसाइकिल से काम के लिए निकला था। सामान्यतः वह अपने दोस्त के साथ ड्यूटी जाता था, लेकिन इस दिन वह अकेले ही घर से निकला। इसके कुछ समय बाद मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि एक युवक ट्रेन से कट गया है।
सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस और रेलवे आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव की पहचान जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई। परिवार के मुताबिक, राजेश्वर के पिता का पहले ही निधन हो चुका था, घर में उसकी बुजुर्ग मां और एक छोटा भाई हैं। वह परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था। मालगाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि उसने युवक को ट्रैक पर देखकर हॉर्न बजाया और ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी की तेज रफ्तार के चलते हादसा नहीं टल सका। उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह जांच शुरू की गई है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





