छत्तीसगढ़

यात्री बसों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

Nilmani Pal
27 July 2022 2:37 AM GMT
यात्री बसों पर यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
x

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं विश्वास चंद्राकर, अपुअ (यातायात) के मार्ग दर्शन तथा गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने के प्रयास में एवम सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए भिलाई 03 क्षेत्र में निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया, प्रभारी यातायात जोन भिलाई 03 एवं सहायक उपनिरीक्षक निर्दोष ऐक्का के द्वारा अपनी-अपनी टीम के साथ सिरसा गेट चौक पर बसों के द्वारा सर्विस रोड मार्ग से चौक क्रॉस करते पाए जाने पर चलानी कार्रवाई की गई।

ये वो बस है जो जल्दी के चक्कर मे वाहन को सर्विस रोड से क्रॉस करते हैं। उक्त कार्यवाही के दौरान 07 बसो के उपर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 3000 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

Next Story