सुनो रायपुर अभियान के तहत लोगों के बीच पहुंची यातायात पुलिस की टीम, एनजीओ के सहयोग से चलाया जा रहा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर: 27 दिसंबर 2021यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नव वर्ष लोगों में यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन करने हेतु प्रेरित करने सुनो रायपुर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों का पालन तथा दुर्घटनाओं को रोकना है ।प्रतिवर्ष जिले में 450 से 500 लोग केवल सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठते हैं,जिसमें से 250 से अधिक मृत्यु केवल बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले प्रकरणों में कारित होना पाया जाता है। सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण लोगों में यातायात नियमों का ज्ञान ना होना या ज्ञान होते हुए भी पालन न करना तथा लापरवाही पूर्वक नशे की हालत में वाहन चलाना, रॉन्ग साइड वाहन चलाना, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाना, दो पहिया में लापरवाही पूर्वक दो से अधिक सवारी बैठाना, तेज गति से वाहन चलाना, स्टंट करना, नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाना, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग आदि अनेक कारण है जो सड़क दुर्घटना का कारण बनती है। इन्हीं सब कारणों को लेकर यातायात पुलिस लोगों के मध्य जाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





