छत्तीसगढ़

टाटीबंध में ओवरलोड ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 6 चालकों पर कार्रवाई

Shantanu Roy
13 Aug 2026 11:51 PM IST
टाटीबंध में ओवरलोड ऑटो पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 6 चालकों पर कार्रवाई
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाए जा रहे ऑटो के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। ऑटो में ओवरलोडिंग और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 6 ऑटो चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। टाटीबंध क्षेत्र में ऑटो वाहनों में निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इस मामले को डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने गंभीरता से लिया और यातायात थाना टाटीबंध क्षेत्र में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसीपी ट्रैफिक के निर्देश पर थाना प्रभारी यातायात टाटीबंध श्री भुनेश्वर साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने कई ऑटो वाहनों की जांच की।

ओवरलोड ऑटो पर की गई कार्रवाई
जांच अभियान के दौरान समाचार में सामने आए तीन ऑटो वाहनों सहित कुल 6 ऑटो ऐसे पाए गए, जिनमें निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। पुलिस ने इन वाहनों के चालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने चालकों को समझाइश दी कि ऑटो में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना खतरनाक हो सकता है। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ने और सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस ने चालकों को निर्देश दिए कि वे यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बैठाएं और वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।

यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने कहा कि यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ऑटो चलाना गंभीर लापरवाही है। दुर्घटना की स्थिति में इससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे मामलों में यातायात पुलिस आगे भी लगातार कार्रवाई करती रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे अधिक कमाई के लिए यात्रियों की सुरक्षा से समझौता न करें।
निर्धारित क्षमता
के अनुसार ही सवारी बैठाएं और वाहन संचालन में सावधानी बरतें। वहीं आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ओवरलोड ऑटो में यात्रा करने से बचें। यदि कोई वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर या लापरवाही से वाहन चलाता हुआ दिखाई देता है तो इसकी सूचना यातायात पुलिस को दें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायपुर यातायात पुलिसटाटीबंध कार्रवाईओवरलोड ऑटोसड़क सुरक्षाऑटो चालक कार्रवाईट्रैफिक नियमRaipur Traffic PoliceTatibandh actionoverloaded autoroad safetyauto driver actiontraffic rulesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story