छत्तीसगढ़

कचना रेलवे क्रॉसिंग में 17 की रात से 18 की सुबह तक आवागमन बंद

Nil dhankar
16 April 2026 3:36 PM IST
कचना रेलवे क्रॉसिंग में 17 की रात से 18 की सुबह तक आवागमन बंद
x

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के आर.व्ही.एच - मंदिरहसौद के मध्य कचना रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर व्ही.-07 की. मी.05/27-29 अप लाइन आवश्यक एवं विशेष कार्य दिनांक 17.04.2026 की रात 20:00 से दिनांक 18.04.2026 सुबह 09:00 बजे तक बंद रहेगा।

आमजन से अनुरोध है कि वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग आर व्ही - 6 पर स्थित ओवर ब्रिज आवागमन हेतु प्रयोग करें।

रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर तिल्दा -नेवरा स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ तिल्दा -नेवरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

स्पैड से बचाव एवं आटोमेटिक सिगनलिंग फेलुअर के दौरान दी जानेवाली प्राधिकार और चालक द्वारा लिए जानेवाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां तथा ट्रेन को पायलट इन एवं पायलट आउट के दौरान बरती जानेवाली सावधानियां, प्वाइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा बरती जाने वाली गर्मीकालीन सावधानियां एवं कार्यस्थल की संरक्षा, प्राथमिक उपचार पेटी के उपयोग का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं प्रदर्शन ।


Next Story