छत्तीसगढ़

बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, बलरामपुर में आवागमन बाधित रहा

Nil dhankar
9 Dec 2025 4:04 PM IST
बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, बलरामपुर में आवागमन बाधित रहा
x

बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर में आज अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश उग्र रूप ले लिया। प्रशासन ने 9 में से केवल तीन घरों को हटाने की कार्रवाई की थी, लेकिन इसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मुख्य सड़क पर धरना‑प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके कारण रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया है और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और ग्रामीण नेताओं के साथ बातचीत शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही सड़क को पुनः खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बहरहाल इस प्रदर्शन के कारण रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। हालाँकि, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन स्थायी समाधान तब ही संभव होगा जब ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।

Next Story