छत्तीसगढ़

ओरछा रोड में आवाजाही पूरी तरह से बंद, नक्सलियों का उत्पात जारी

Nil dhankar
20 March 2023 8:53 AM IST
ओरछा रोड में आवाजाही पूरी तरह से बंद, नक्सलियों का उत्पात जारी
x

नारायणपुर। जिले नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। उनकी गतिविधयां तेज होती जा रही है। सड़क पर पेड़ काटकर उन्होंने रास्तों को बंद कर दिया है। रायनार और बटुम्पारा के पास पेड़ काटकर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी लगाया है। जा रही ओरछा की यात्री बस वापस लौटी। आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। बता दें कि यह ओरछा थाने का मामला है।

दरअसल, इससे पहले भी नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर माओवादियों द्वारा पत्थर डाल और पेड़ काट कर मार्ग बंद कर दिया गया था। लगाए गए बैनर में उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की भी धमकी दी थी। यह पोस्टर नक्सलियों ने लगाई थी।

Next Story