छत्तीसगढ़

नौतपा लगा, 2 जून तक के लिए अलर्ट

Nilmani Pal
25 May 2024 5:24 AM GMT
नौतपा लगा, 2 जून तक के लिए अलर्ट
x

रायपुर। आज से नौतपा शुरू हो गया है। 2 जून तक 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे हीट वेव जैसी स्थिति नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

प्रदेश में समुद्र की ओर से बड़ी मात्रा में नमी आने कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान औसत से 1 से 4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 43.3 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञानी डॉ गायत्री वाणी कांचि ने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश से साउथ इंडिया के तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी रही। विंड डिसकंटीन्यूटी की वजह से मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की स्थिति बनी रही। इस साल विंड डिसकंटीन्यूटी सेंट्रल इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक डेवलप होती रही। यही वजह है कि इस सीजन छत्तीसगढ़ में हीट वेव जैसे हालात नहीं बने।

Next Story