छत्तीसगढ़

ट्रैफिक आरक्षक घायल, चेकिंग के दौरान युवक ने चढ़ा दी बाइक

Nilmani Pal
24 July 2022 11:31 AM IST
ट्रैफिक आरक्षक घायल, चेकिंग के दौरान युवक ने चढ़ा दी बाइक
x
छग

बिलासपुर। मोपका के पास वाहन जांच के लिए रोकने पर मोटरसाइकिल चालक ने ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक को टक्कर मार दी। इससे आरक्षक को चोट आई है। आरक्षक की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षक विजय कुमार साहू यातायात थाने में पदस्थ हैं। वे स्टाफ के साथ भारत पेट्रोल पंप मोपका चौक के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल चालक विपीन शर्मा को आरक्षक ने रोकने का प्रयास किया।

विपीन ने वाहन रोकने के बजाय आरक्षक को टक्कर मार दी। घटना में आरक्षक के पैर में चोट लगी। इसके बाद मोटरसाइकिल को जमीन पर पटककर गाली-गलौज करने लगा। आरक्षक ने मामले की सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि विपीन पहले भी उन्हें टक्कर मारने का प्रयास कर चुका है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story