छत्तीसगढ़

राजधानी के स्कूलों में चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम

Shantanu Roy
18 Nov 2022 1:15 PM GMT
राजधानी के स्कूलों में चलाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम
x
छग
रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर में संचालित शैक्षणिक संस्थानों में स्कूली छात्र छात्राओं को यातायात नियमों को जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश बढ़ई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के निर्देशन पर यातायात रायपुर के कुशल प्रशिक्षक एवं अधिकारियों द्वारा शहर के जागृति उत्तर माध्यमिक विद्यालय भाठागांव, कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, आडवाणी आलीकन स्कूल बिरगांव एवं देशबंधु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केलकर पारा रायपुर के लगभग 3000 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मानव मृत्यु एवं जनधन के हानि से बचाव हेतु वाहन चलाते समय निम्नलिखित यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाना , नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना , अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना, ओवरलोड वाहन नहीं चलाना , नो पार्किंग में वाहन नहीं खड़ा करना, साथ ही साथ यातायात के सभी नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना एवं यातायात जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। उपरोक्त कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना में घायलों के मदद करने के लिए गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पहले रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मदद करने में लोग पुलिस एवं न्यायालयीन कार्यवाही से बचने के लिए पीछे हट जाते थे जिसे देखते हुए भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय द्वारा गुड सेमेरिटन योजना प्रारंभ किया गया है जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल पड़ा हुआ है और उसकी जानकारी कोई व्यक्ति पुलिस या अन्य एजेंसी को देता है तो उसे इस कार्यवाही से मुक्त रखा जाता है।

Next Story