छत्तीसगढ़

नाव से उफान नदी पार कर रहे थे व्यापारी, हो गया बड़ा हादसा

Nilmani Pal
30 Jun 2023 9:25 AM GMT
नाव से उफान नदी पार कर रहे थे व्यापारी, हो गया बड़ा हादसा
x

कांकेर/पखांजूर। यहां कोटरी नदी पार करते समय एक नाव बीच नदी में पलट गई। घटना के वक्‍त नाव में पांच लोग सवार थे। साथ ही काफी समान भी रखा हुआ था। नाव सवार पांचों लोग तैरना जानते थे। इस वजह से उनकी जान बच गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर सवार लोग व्‍यापारी हैं। साप्‍ताहिक बाजार में समान बेचने के लिए जा रहे थे।

नाव जैसे ही नदी के बीच में पहुंची अचानक जल स्‍तर के साथ बहाव तेज हो गया। नाव में वजन भी अधिक था, ऐसे में नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव पलट गई। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story