छत्तीसगढ़

व्यापारियों ने किया थाने का घेराव, गुंडों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Nil dhankar
25 July 2023 3:52 PM IST
व्यापारियों ने किया थाने का घेराव, गुंडों पर सख्त कार्रवाई की मांग
x

धमतरी। धमतरी शहर में गुंडागर्दी और चाकूबाजी की घटनाएं काबू में नहीं आ रही है. यहां हालात बद से बदत्तर होते जा रहे हैं. अपराधी तत्वों और चाकूबाजों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह खुलेआम बाजार में व्यापारियों को चाकू दिखाकर धमका रहे हैं. इस समस्या से परेशान व्यापारी वर्ग सोमवार को पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा और बढ़ते क्राइम पर कार्रवाई की मांग की.

सोमवार को सभी व्यापारी वर्ग के लोग एक साथ जमा हुए. उसके बाद थाने का घेराव किया. डीएसपी से व्यापारियों ने अपनी समस्या रखी और ऐसे गुंडा तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. व्यापारियों का कहना हा कि" जब तक बाजार में शांति व्यवस्था नहीं बनी रहेगी. तब तक व्यापार भी सही ढंग से नहीं चल सकता. अगर व्यापारी आतंकित रहेंगे तो बाजार में ग्राहक भी आतंकित होंगे. यह शहर के वातावरण के लिए अच्छी स्थिति नहीं कही जा सकती. पुलिस ऐसे बदमाशों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे". डीएसपी केके वाजपेयी का कहना है कि "एसपी के निर्देशन में अपराध को रोकने के लिए पुलिस काम कर रही है. इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए पुलिस कार्रवाई करती है".

Next Story