छत्तीसगढ़

व्यापारी की कार को मारी ठोकर, जाम लगने के दौरान हुआ हादसा

Nil dhankar
31 March 2022 9:12 AM IST
व्यापारी की कार को मारी ठोकर, जाम लगने के दौरान हुआ हादसा
x

रायपुर। कार सवार ने व्यापारी की कार को पीछे से ठोकर मार दी. हादसे की जानकारी देते हुए व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वे अपने मारूती स्वीफ्ट कार से रामसागर पारा से समता कालोनी अपने घर जा रहा था, सिंधी स्कूल के सामने जाम लगा हुआ था, इस दौरान पीछे से लाल कलर का वैगन कार चालक लगातार हार्न दिये जा रहा था, और लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पीछे से दो तीन बार ठोकर मार दी. जिससे कार के पीछे बंफर क्षतिग्रस्त हुआ है।

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story